गांव में तालाब होगा तो पानी की समस्या नही होगी: यशोधरा राजे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में तालाब बहुत जरूरी है, तालाब के लिए ग्रामवासियों को आगे आकर मिलजुलकर कार्य करना होगा, श्रमदान भी इसका आदर्श उदाहरण है। तालाब होगा तो कई वर्षो तक आपके गांव में पानी की समस्या नहीं आएगी और गांव के ट्यूववेल, हेण्डपंपों में आसानी से पानी आएगा।

जिससे किसी भी व्यक्ति को पानी के लिए ग्राम से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उक्त आशय के निर्देश आज वाणिज्य, उद्योग एवं रोजगार, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज ग्राम वीलारा, तिघरी एवं खोईया में आमजन से जनसंवाद किया और ग्राम की समस्याओं के निराकरण करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि गांव के विकास के लिए सभी ग्रामवासी एकजुट हो और ग्राम की मूलभूत आवश्यकताओं को ग्राम सभा के माध्यम से कार्यों को स्वीकृत कर उन्हें पूर्ण कराए। 

उन्होंने कहा कि गांव की मूलभूत आवश्यकताओं का मिलजुलकर समाधान निकालना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में पानी बचाओ अभियान के तहत कार्य किया जाए। 

मनरेगा के तहत ग्राम में तालाब निर्माण के लिए स्थानीय ग्रामीणों को प्रेरित किया जाए। इस दौरान उन्होने ग्रामीणों से गांव में खेल मैदान, विद्यालयों में शोचालयो, बीपीएलकार्ड, मध्यान्ह भोजन, हेण्डपंपों की जीर्णोद्वार तथा बिजली के बारे में जानकारी ली। 

उन्होनें अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्ता के आधार पर किए जाए, इसकी मॉनीटरिंग ग्रामीणजन द्वारा की जाएगी। 

उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ग्राम वीलारा में खेल मैदान की मांग उठने पर सरपंच एवं सचिव को स्थान चिहिंत करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम तिघरी में पानी की व्यवस्था को जाना मनरेगा के तहत तालाब का गहरीकरण जनसहयोग से तुरंत करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने ग्राम तिघरी में खेत सडक़ योजना के तहत एक किलोमीटर की सडक़ स्टीमेंट बनाने तथा डीपीआर बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों द्वारा मांग करने पर विधायक निधि से सामुदायिक भवन बनाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 

उन्होंने ग्रामीणों को मंदिर के लिए वाद्ययंत्र देने के अधिकरियों को निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक जून को फोलोअप शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों की आवास निर्माण, बिजली, बीपीएलकार्ड संबंधित समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। 
उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने ग्राम खोईया में ग्रामीणों की मांग पर बरी के पास नवीन तालाब बनाने और संबंधित पटवारी को तुरंत तालाब का सीमांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में आंगनवाड़ी भवन न होने पर मनरेगा एवं पंचपरमेश्वर योजना से भवन निर्माण, के प लगाकर बिजली से जुड़ी समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिए। 

इस दौरान स्थानीय ग्रामीण महिला द्वारा उसके भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करने पर तुरंत संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने इस दौरान ग्रामीणों को लॉकेट, केलेण्डर का वितरण भी किया गया।

इस मौके पर पोहरी विधायक श्री प्रहलाद भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी, कलेक्टर श्री राजीव दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री यूसुफ कुर्रेशी, अपर कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर, सरपंच, सचिव, पटवारी सहित सहित बड़ी सं या में जनसामान्य, हितग्राही एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!