जैन संस्कार शिविर का हुआ भव्य शुभारंभ

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जैन धर्म के मूल सिद्धांतों एवं सामाजिक व्यवस्था को बहुत ही सरल रूप में बताने हेतु महावीर जिनालय शिवपुरी में 10 दिवसीय संस्कार शिविर का शुभारंभ महावीर जिनालय के मंत्री श्री चंद्रसेन जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष वीर भानू प्रकाश जैन, ललिता जैन (पीली कोठी), सचिव वीर अशोक जैन, मंजू जैन (मारवल्स) एवं त्रिशला महिला मण्डल की श्रीमती पदमा जैन, राजुल महिला मण्डल की अध्यक्ष खुशबू जैन द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

संस्था के अध्यक्ष भानू प्रकाश जैन  ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से समाज को नवीन दिशा दी जाएगी। शिविर में गुना जिनालय से पंचमुनित्रय के आशीर्वाद से सांगानेर (जयपुर) से पधारे दो जैन विद्वान सौरभ जैन जी, दीपक जैन जी द्वारा संस्कार शिविर में जैन धर्म की शिक्षा दी जाएगी। कार्यक्रम का सफल संचालन वीर संजीव बांझल द्वारा किया गया। 

जैन मिलन अध्यक्ष वीर भानू प्रकाश जैन एवं सचिव अशोक जैन द्वारा बताया गया कि इस शिविर में जैन धर्म की शिक्षा हेतु सांगानेर से शिक्षित विद्वान भैया जी द्वारा प्रतिदिन प्रात: 8 बजे से 9.30 बजे तक रत्नकरण्ड श्रावकाचार, रात्रि 7 से 7.30 बजे तक बच्चों को बालबोध एवं 7.30 से 9 बजे तक द्रव्य संग्रह आदि धर्म ग्रंथों का रसपान कराया जा रहा है। 

इस शिविर का मूल उद्देश्य जैन धर्म के मूल सिद्धांतों को बच्चों एवं युवाओं को संस्कारित करना है। शिविर आयोजन शिवपुरी जिले सहित गुना, अशोकनगर आदि जिलों में भी किया जा रहा है। इन संस्कार शिविरों में उपस्थित शिविरार्थियों को जैन धर्म की शिक्षा दी जाएगी इसके उपरांत इसकी परीक्षा ली जाएगी।

उत्तीर्ण होने वाले शिविरार्थियों को मुनिश्री के सानिध्य में भव्य समारोह के रूप में गुना में परितोषिक (इनाम)वितरण किया जाएगा। शिविर का समापन 28 मई को गुना में चौधरी मोहल्ला में स्थित पाश्र्वनाथ जिनालय में परमपूज्य मुनि 1008 विनीत सागर जी, अभय सागर जी, प्रभात सागर जी, चंद्रप्रभासागर जी, पूज्य सागर जी के सानिध्य में किया जाएगा। जैन मिलन संस्था द्वारा सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से शिविर उपस्थित होकर धर्म लाभ जीवन बनाने का आग्रह किया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!