ग्राम उदय अभियान: गांव के हैंडपंप पर सहायक सचिव का कब्जा

Updesh Awasthee
0
नरवर। जनपद पंचायत नरवर के अंन्र्तगत आने वाली ग्राम पंचायत कोडर ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के का आयोजन किया गया था इस आयोजन मे सभी प्रशासनिक अमला मौजूद था वही ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत के सहायक सचिव के विरूद्ध शिकायत की गई थी।

कि साहब ग्राम के सहायक सचिव रामकुमार कोली द्वारा ग्राम के हरिजन बस्ती में स्थित शासकीय हैण्ड पंप पर कब्जा कर लिया है और अपनी पर्सनल मोटर डाली गई है।

जिससे ग्रामीण वासी पानी के लिए परेशान हो रहे वही ग्रामीणों के लिए पानी भरने के कई समस्याओ का सामना करना पड रहा है। वही ग्रामीणो का आरोप है कि हम सभी ग्राम वासियो द्धारा लिखित मे प्रशासनिक अमले से शिकायत की गई थी लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई है।

पानी की भारी किल्लत
क्षेत्र मे गर्मी बढने के साथ ही पानी की समस्या भी विकराल होती जा रही है धीरे धीरे गांव मे स्थित हैण्ड प प बंद हो गए है वहा पूरे समय पानी नही आ रहा है इससे गांव मे पानी की समस्या के पानी भरने के लिए लोगो के बीच मारामारी की नौबत बन रही है। वही गांव मे हैण्ड प प पर कुछ दंबग लोगो द्वारा कब्जा होने के कारण ग्रामीण परेशान है।

संजीव जैन ( एस.डी.एम) करैरा का कहना है
आपके द्वारा इस मामले का मेरे संज्ञान मे लाया गया है, मैं जानकारी लेकर कार्यवाही करता हूं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!