विकलांग का हुआ कनाडा के लिए चयन, टिकिट को नही है पैसे, राजे को सौपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ग्वालियर के विकलांग युवक धर्मेन्द्र अहिरवार का तैराकी प्रतियोगिता में पैरा ओलि पक कनाडा के लिए चयन तो हो गया, लेकिन उनके पास कनाड़ा जाने के लिए टिकिट हेतु धन नहीं है। इस संबंध में धर्मेन्द्र अहिरवार ने आज शिवपुरी में उद्योग, वाणिज्य एवं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को ज्ञापन सौंप कर उनसे  सहायता की मांग की। 

धर्मेन्द्र अहिरवार ने आज सर्किट हाउस शिवपुरी में यशोधरा राजे सिंधिया से भेंट कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। श्री अहिरवार ने उनसे कहा कि वह 13 मई को उनसे मिलने भोपाल गए थे, लेकिन उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। 

इस पर यशोधरा राजे ने कहा कि वह हर मंगलवार को भोपाल में रहती है और उन्हें मंगलवार को भोपाल आना चाहिये था। इसके बाद यशोधरा राजे ने खेल अधिकारी जमील अंसारी को बुलाकर उन्हें श्री अहिरवार का ज्ञापन सौंपा और उन्हें निर्देशित किया कि श्री अहिरवार को यथोचित सहायता दी जाए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!