शिवपुरी। बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले शिवपुरी के स्टूडेंट्स को आज प्रोत्साहन स्वरूप लेपटॉप वितरित किए गए। टॉपर्स ने विधायक एवं केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के हाथों अपने पुरुस्कार प्राप्त किए।
आयोजन शिवपुरी के उत्कृष्ठता विद्यालय में हुआ। पुरुस्कारों की प्रायोजक स्वयं यशोधरा राजे सिंधिया थीं। उन्होंने विधायक निधि से बच्चों को लेपटॉप प्रदान किए। इस अवसर पर टॉपर स्टूडेंट्स के परिजन, स्कूल स्टाफ, एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।