शिवपुरी। अभी अभी खबर आ रही है की जिले के कोलारस थाना अंतर्गत गोरा टीला के पास एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों पति पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार जिले के कोलारस थाना अंतर्गत गोरा टीला के पास राजकुमार जाटव अपनी पत्नी ममता जाटव निवासी देवरी राजस्थान से गोरा टीला अपनी बाइक क्रमांक एमपी 33 एम जे 3862 से जा रहे थे। तभी टीला पहुचने से पहले किसी अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी जिससे दोनों पति पत्नी ने मोके पर ही दम तोड़ दी। अज्ञात वाहन चालक वहाँ से फरार हो गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए के तहत मामला दर्ज कर वाहन की तलाश में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।