शिवपुरी। शहर में चल रहे सीवेज प्रोजेक्ट के निरीक्षण के दौरान पीएचई के प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल और ईएनसी डीएस डागौर घटिया निर्माण को देखकर चौक गए। प्रोजेक्ट का कार्य इतना गुणवत्ताविहीन है कि स्थान-स्थान पर चेम्बर टूटे हुए मिले।
लापरवाही से काम किये जाने के कारण अनेक स्थानों पर जल सप्लाई की लाईन को क्षतिग्रस्त किया गया। नाले मलवे से पटे पड़े हैं। जिनकी सफाई नहीं की गई है। जिस कारण थोड़ी सी बरसात में ही नाले ऊफन सकते हैं और एक विनाश लीला समाने आ सकती है।
पीएचई अधिकारियों ने घटिया निर्माण कार्य देखकर ठेकेदार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ठेकेदार को आदेश दिया कि उनके घटिया कार्य के कारण पीडब्लूडी और नगर पालिका को हुई क्षति की वह स्वयं भरपाई करे। खास बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान मु य नगर पालिका अधिकारी रणवीर कुमार ने खुलकर ठेकेदार की शिकायत की।
पीएचई विभाग के प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल और ईएनसी डीएस डागौर ने आज अपने शिवपुरी आगमन के दौरान शहर भर में सीवेज प्रोजेक्ट के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारीद्वय ने दो बत्ती चौराहा, टीव्ही टावर रोड़, कलारबाग, व्हीटीपी स्कूल के सामने और विष्णु मंदिर के नाले का निरीक्षण किया।
आज सुबह 9 बजे टूरिस्ट विलेज में प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल ने पत्रकारों से शहर के हालातों की जानकारी ली। जहां पत्रकारों ने सीवर प्रोजेक्ट में हो रही लापरवाही और भ्रष्टाचार को उनके समक्ष उजागर किया। जिस पर प्रमुख सचिव ने कलेक्ट्रेट जाने का कार्यक्रम आगे बढ़ाते हुए सीवर प्रोजेक्ट का हाल जानने के लिए शहर भर में भ्रमण करने का निर्णय लिया।
सबसे पहले पीएस श्री अग्रवाल ईएनसी डाबर के साथ दो बत्ती चौराहे पहुंचे जहां उन्होंने चल रही खुदाई का निरीक्षण किया और अधिकारियों से आगे की योजना का ब्यौरा लिया। उसी दौरान नगर पालिका सीएमओ रणवीर कुमार ने निर्माण कंपनी की शिकायत पीएस के समक्ष करते हुए कहा कि निर्माण कंपनी ने अपनी मनमर्जी से पूरे शहर को खोद दिया है यहां तक की शहर के नालों को पाटकर रख दिया है।
शहर में पेयजल सप्लाई के लिए डली पानी की मु य लाईन को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ऐसी स्थिति में नगर पालिका को भारी नुकसान हुआ है। सीएमओ की इस शिकायत का पीएस ने तुरंत निराकरण करते हुए पीएचई के ईई श्री गुप्ता को तुरंत ठेकेदार पर कार्यवाही करने और हुए नुकसान की भरपाई का ठेकेदार से रिकवरी करने के निर्देश दिए।
इसके बाद काफिला टीव्ही टावर रोड़ पर सडक़ निर्माण की गुणवत्ता को देखने के लिए पहुंचा। जहां स्थानीय लोगों ने सीवर प्रोजेक्ट के दौरान गुणवत्ता विहीन कार्य करने की शिकायत की। इस दौरान पीएस ने मजदूर बुलाकर चे बरों को ाुलवाया और उनका भौतिक सत्यापन किया। चे बरों के निर्माण को देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।
विभाग के अधिकारियों को लगाई फटकार
पीएस अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान अपने विभाग के अधिकारियों को भी आड़े हाथों लिया और अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि अगर समय पर अधिकारी कार्य का निरीक्षण करते तो आज यह स्थिति निर्मित नहीं होती। कलारबाग और व्हीटीपी स्कूल पर टूटे हुए चे बरों को जब उन्होंने देखा तो ठेकेदार को बुलाकर तुरंत उन्हें दुरूस्त कराने का निर्देश दिया।
सीवेज प्रोजेक्ट ने पूरे नाले को कर दिया बंद
वह सीएमओ रणवीर कुमार के आग्रह पर पीएस अग्रवाल विष्णु मंदिर के सामने बने नाले का निरीक्षण करने पहुंचे जहां खुदाई के कारण मिट्टी से पूरा नाला बंद हो गया है। श्री अग्रवाल ने ठेकेदार से दस दिन में उक्त स्थान का पूरा कार्य समाप्त करने के लिए कहा और इसके लिए नगर पालिका और पीएचई के अधिकारियों को मॉनीटरिंग करने और उसकी रिपोर्ट दस दिन में प्रस्तुत करने की बात कहीं।
ठेकेदार के हिमायतियों ने पत्रकारों को हडक़ाया
इस मामले में पत्रकारों ने भी पीएस अग्रवाल से गुणवत्ता विहीन कार्य की शिकायत की। इससे भडक़ कर ठेकेदार के हिमायतियों ने पत्रकारों से उलझना शुरू कर दिया और वे अभद्रता पर उतर आये। उन्होंने पत्रकारों पर भ्रष्टाचार तक का आरोप लगा दिया। स्थिति इतनी तनाव पूर्ण हो गई कि दोनों तरफ से हाथापाई की नौबत आ गई। तब पार्षद भानू दुबे ने मध्यस्थता कर बीचबचाव कराया।
पहले पार्षद को दिखाया रौब बाद में मांगी माफी
हुआ यह है कि पार्षद भानू दुबे ने पीएस अग्रवाल से कहा कि यह प्रोजेक्ट शहर के लिए अभिषाप बन गया है। इस बात पर जैन एण्ड कंपनी के एक कर्मचारी ने आपा खोते हुए कहा कि आप लोगों को शिकायत करने के अलावा कुछ नहीं आता। लेकिन जब उक्त कर्मचारी को पता चला कि भानू दुबे न केवल पार्षद है बल्कि भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष भी है तो उन्होंने उनसे हाथ जोडक़र माफी मांग कर अपनी जान बचाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।