यशोधरा राजे 19 और 20 को शिवपुरी में, पढिए दौरा कार्यक्रम

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार की मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 18 मई की रात्रि को भोपाल से शिवपुरी पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगी और वह 19 और 20 मर्ई को अपने विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। 

सिंधिया जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार यशोधरा राजे 19 मई को सुबह 9 बजे ग्राम बीलारा के लिए वाया सिंह निवास प्रस्थान करेंगी। बीलारा में वह 40 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने जा रहे तालाब का भूमि पूजन करेंगी और जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। 

यशोधरा राजे ग्राम भावखेड़ी में सुबह 11 बजे पहुंचकर भावखेड़ी से तिघरी सडक़ का भूमि पूजन करेंगी और ग्राम तिघरी में 11:30 से 12:30 बजे तक जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। यशोधरा राजे 12:40 से 1:30 बजे तक 30 लाख रूपए की लागत से ग्राम खोईया से करमाज सडक़ का भूमि पूजन करेंगी। 

इसके अलावा वह ग्राम शंकरपुर से याबदा खुर्द सडक़ का भूमि पूजन कर जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लेंगी। वह दोपहर 2 बजे ग्राम यावदा कला से घाघीयापुरा सडक़ का भूमि पूजन करेंगी। इसके बाद वह शिवपुरी शहर के लिए प्रस्थान करेंगी। 

शिवपुरी में वह दोपहर 4 बजे से 5 बजे तक उत्कृष्ट महाविद्यालय में हाईस्कूल एवं हायरसेकेण्ड्ररी परीक्षा में टॉपर छात्रों के स मान समारोह में भाग लेंगी और बाईफाई एवं ई टे्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ करेंगी। शाम 5:15 बजे से वह टूरिस्ट विलेज में प्रधानमंत्री आवास योजना की कार्यशाला का उदघाटन करेंगी और शाम 6:15 बजे भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ता ओं से चर्र्चा करेंगी।

यशोधरा राजे 20 मई को खोड़ क्षेत्र में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी और इसके पश्चात 4:45 बजे झांसी के लिए प्रस्थान कर जाएंगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!