विशेष अभियान चलाकर बनाए किसानों के केसीसी: कलेक्टर श्री दुबे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे ने कहा कि ब्लॉक स्तर पर विशेष अभियान चलाकर जिले के किसानों के ’किसान क्रेडिट कार्ड’ (केसीसी) बनाए जाए। 

उन्होंने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर शासन की जनकल्याणकारी एवं हितग्राहीमूलक योजनाओं में बैंको की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं सहकर्मी संबंधित क्षेत्र के किसानों, ग्रामीणजनों एवं आमजन की बैंक से संबंधित समस्याओं के निराकरण करते समय सहयोग की भावना को व्यवहार लाए।

उक्त आशय के निर्देश आज कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए। 

इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक मध्यांचल ग्रामीण बैंक श्री जनार्धनदत्त तिवारी, अतिरिक्त जिला पंचायत के मु य कार्यपालन अधिकारी श्री नरवरिया, नावार्ड के डीडीएम श्री राजाजी अययर, संचालक आरसेटी श्री रमेशलाल अमरनानी,  राकेश सूद सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं बैंककर्मी उपस्थित थे। 

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने शासन द्वारा संचालित ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के दौरान ग्रामीणों द्वारा केसीसी न बनाए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर बैंको के शाखा प्रबंधक एवं सहकर्मियों को बताया कि ग्रामीणों एवं आमजन का सहयोग करें और ग्रामीणों के जरूरी दस्तावेजों की मांग कर उनके केसीसी बनाने का कार्य करें। 
उन्होंने कहा कि सभी बैंक शाखा प्रबंधक अपने क्षेत्र में आने वाले एक-एक गांव को गोद लेकर गांव के नागरिकों की बैंक से जुड़ी समस्याओं का निराकरण करें और बैंकिंग की पूरी सुविधा मुहैया कराए। ऐसे हितग्राही जिनके खातो अभी तक नहीं खुले है, उनके खाते खोलने की कार्यवाही करें। 

उन्होंने कहा कि आधारकार्ड को बैंक खातों से जोड़े, फैमिली मै बर्स एवं परिजनों के आधारकार्ड भी बनवाए। इस दौरान जिले वार मु यमंत्री युवा उद्यमी एवं स्वरोजगार योजना तथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनांतर्गत ऋण प्रकरणों के निराकरण तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजनांतर्गत व्यक्तिगत ऋण कार्यक्रम के बैंकवार लक्ष्य पर चर्चा की गई। 

इसके साथ ही सभी के द्वारा आरसेटी के कार्यवत्त की भी पुष्टि, गत तिमाही में आयोजित किए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा उनमें किए गए व्यय की समीक्षा, जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा पर चर्चा की गई। 

फातिमा बानो को मिली 4 लाख रूपए की बीमा सहायता राशि
इंडियन ओवसीज बैंक द्वारा नीलगर चौराहा नाईगली वार्ड नंबर 20 पुरानी शिवपुरी निवासी फातिमा बानो को पति लियाकत खान की सडक़ दुर्घटना में मृत्यु होने पर प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजनांतर्गत 4 लाख रूपए की सहायता राशि बैंक खाते में भेजी गई है। जिसकी एक प्रति आज कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संबंधित को दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!