भारत विकास परिषद ने बाटें पक्षियो के लिए मिट्टी के बर्तन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। समाजसेवा में अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद शाखा शिवपुरी द्वारा पक्षियों की पानी की व्यवस्था के लिए न्यूब्लॉक चौराहे पर मिट्टी के बर्तन बांटे गए। 

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के एक दर्जन से अधिक साथियों ने उपस्थिति देकर सहभागिता की। भारत विकास परिषद प्रतिवर्ष गर्मियों के मौसम में प्याऊ आदि के साथ-साथ पक्षियों के पानी की व्यवस्था के लिए सकोरों का भी वितरण करता है। 

इस वर्ष भी लगभग 200 से अधिक सकोरों का वितरण परिषद द्वारा किया गया। स्थानीय न्यूब्लॉक चौराहे पर हुए इस सकोरे वितरण कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष अभय कोचेटा, सचिव संजीव जैन, कोषाध्यक्ष पुनीत भांडावत सहित कार्यक्रम संयोजक उमेश मित्तल, रीतेश जैन रोमी, भानू बंसल,अनिल सांड, दिलीप सिंघल, गोपालदास अग्रवाल, हृदेश गोयल, अभिशरण गुप्ता, संदीप अग्रवाल, अमन गोयल,  सुकेश मित्तल सहित कई सदस्य उपस्थित थे। 

प्रांतीय अध्यक्ष ने ली जिले की अन्य शाखाओं की बैठक
भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एसबी शर्मा अपने एक दिवसीय प्रवास पर शिवपुरी आए। यहां उन्होंने भारत विकास परिषद की शाखा शिवपुरी, शाखा तेज बहादुर एवं शाखा वीर तात्याटोपे के अध्यक्ष एवं सचिव से मुलाकात की, साथ ही शिवपुरी के प्रांतीय सदस्यों के साथ ही उन्होंने बैठक कर आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा का विचार-विमर्श किया। 

उनके साथ प्रांतीय महासचिव विनोद गोयल एवं शाखा समर्पण के अध्यक्ष सहित प्रचार मंत्री भी मौजूद थे। बैठक के बाद श्री शर्मा गुना में आयोजित शपथ ग्रहण समरोह के लिए रवाना हुए।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!