शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत माधव नेशनल पार्क के गेट के सामने एक अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह तडक़े राहगीरों को माधव नेशनल पार्क के गेट के सामने एक अज्ञात लाश पड़ी दिखाई दी जिसकी उम्र 42 वर्ष की बताई जा रही हैं। यह युवक सादा पेंट शर्ट पहने हुए हैं। जिसकी सूचना राहगीरों ने देहात थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पीएम कराने शवच्छिेदन ग्रह में भेज दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।