शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के न्यू पुलिस लाईन के सामने फरवरी माह में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी थी। जांच पुलिस ने पाया कि आरोपीगणों ने पत्नी के साथ मारपीट की थी इसी से क्षुब्ध होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
जानकारी के अनुसार माखन निवासी न्यू पुलिस लाईन के सामने द्वारा विगत 1 फरवरी 2016 को अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तत्समय कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम जांच प्रारंभ कर दी।
जांच के बाद पुलिस ने पाया कि आरोपी देवेन्द्र धाकड़ और पूरन धाकड़ निवासीगण न्यू पुलिस लाईन के सामने द्वारा मृतक माखन की पत्नी के साथ मारपीट कर दी थी। पत्नी के साथ हुई मारपीट से माखन इतना क्षुब्ध हुआ कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस न आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।