शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरौदी निवासी एक महिला के साथ गांव के ही एक सजातीय युवक ने घर में घुसकर बलात्कार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार अमोला थाना क्षेत्र के बरौदी गांव में महिला दीप्ति लोधी (परिवर्तित नाम) उम्र 20 वर्ष अपने घर में सो रही थी तभी गांव के सुखदेव लोधी घर में घुस आया और महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने फरियादी महिला की रिपोर्ट पर आरोपी सुखदेव लोधी के खिलाफ धारा 376, 506 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।