शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम मछावली में पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर लाश का पीएम कराया जिसमें स्पष्ट हुआ कि मृतक की मौत दम घुटने से हुई है।
जांच में सिद्ध हुआ कि गांव के ही विक्रम लोधी और गोपाल लोधी ने गला दबाकर राकेश की हत्या की है। आरोपी मृतक की भाभी के साथ अवैध संबंध बनाना चाहते थे और मृतक इसमें रोड़ा बना हुआ था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मछावली निवासी अशोक पुत्र लक्खू विश्वकर्मा ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई राकेश विश्वकर्मा पूरी रात से घर से गायब है। इसके बाद दोपहर के समय 19 मई को अतरसिंह लोधी के खेत के बाड़े में राकेश की लाश पड़ी मिली।
सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को अपने कब्जे में कर पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेज दिया। पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि राकेश की मौत दम घुटने से हुई है।
इसके बाद पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी। सभी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पाया कि राकेश की हत्या मछावली के ही विक्रम लोधी और गोपाल लोधी द्वारा गला दबाकर की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 34 ताहि के मामला दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।