सम्मोहित किया और कैची बीडी के मुनीम से ठग लिये 40 हजार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी क्षेत्र में स्थित बृजेश कुमार राजेश कुमार मंगल की दुकान पर दोपहर एक विदेशी द पति ने दुकान पर बैठे कैंची बीडी उद्योग गुना के मुनीम संतोष राठौर को स मोहित कर उनके बैग से 40 हजार रूपए निकाल लिए। घटना के समय दुकान मालिक राजेश कुमार मंगल को भी ठग द पंति ने स मोहित कर लिया था। इस घटना की शिकायत पीडि़त मुनीम ने लुकवासा चौकी में की है। 

जानकारी के अनुसार कल दोपहर लगभग ढाई बजे इनोबा कार क्रमांक डीएल 3 सी 4842  में एक विदेशी द पति सवार होकर आये जिन्होंने बृजेश कुमार राजेश कुमार मंगल की दुकान पर अपनी कार को रोका और उक्त द पति कार से बाहर आए जिन्होंने अंग्रेजी भाषा में दुकानदार से साबुन मांगा और दुकानदार ने उन्हें साबुन दे दिया। 

जिसके एवज में उक्त द पति ने एक हजार रूपए का नोट दुकानदार को दिया और दुकानदार राजेश कुमार ने 970 रूपए उसे वापस कर दिए। जिस पर ठग ने 500 रूपए का नोट लौटाते हुए कहा कि यह नोट बेकार हैं। इसलिए आप इसे बदल  दीजिए। ठग इस बात पर बहस करने लगा और बहस करते-करते दुकान में रखे गल्ले के पास पहुंचा। इसके बाद ठग ने गल्ले में हाथ डालने का प्रयास किया।

तभी पास में बैठे गुना से बसूली के लिए आए कैची बीड़ी उद्योग के मुनीम संतोष राठौर ने ठग को टोकते हुए कहा कि आप बहस न करें। मैं वह नोट बदल देता हूं और सतोष ने ठग से 500 का नोट लेते हुए अपने बैग में रख दिया और बैग से दूसरा नोट निकालने लगे तभी ठग उनके बैग तक पहुंचा और उसने दोनों को स मोहित कर बैग में रखे 40 हजार रूपए निकाल लिए। 

नौकरों को हो गई थी ठगी की आशंका
बारदात के समय दुकान पर दो नौकर शिवेन्द्र लोधी और संजीव लोधी भी थे जो ठग और दुकानदारों के बीच वार्तालाप को सुन रहे थे। उन्हें ठग के हाव भाव देखकर ठगी की आशंका हो गई थी। इसी कारण उन्होंने इनोबा गाड़ी का न बर नोट कर लिया और ठग द पति को रोकने की कोशिश भी की लेकिन स मोहित दुकानदार मंगल ने नौकरों को हडक़ाते हुए कहा कि उन्हें जाने दो। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!