शिवपुरी। कल से प्रारंभ हो रहे नौ तपों से पूर्व आज पारे में गिरावट दर्ज हुई है। जिससे अब बे मौसम बाारिश ने मौसम का गणित बिगाड़ दिया। बीती रात्रि चली आंधी और बूंदाबांदी के कारण आज मौसम ठंडा रहा। दोपहर में भी धूप की तेजी में भी कमी आर्ई है।
लेकिन कल से प्रारंभ हो रहे नौतपों को लेकर जहां प्रशासन से अलर्ट जारी किया वहीं लोग भी नौतपों से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करने में जुटे हुए हैं। 25 मई से 2 अप्रैल तक नौतपा तपेंगे। पिछले कुछ समय से अचानक आये मौसम में बदलवा के कारण तेज गर्मी होने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
लेकिन बीती रात्रि को आई तेज आंधी और बूंदाबांदी के कारण मौसम में बदल गया है। जिससे तापमान भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया है कि नौतपा के दिनों में पारे में अत्याधिक बढोत्तरी दर्ज होगी। जिससे तेजी गर्मी पडऩे की संभावनायें प्रबल हैं।