कोलारस। कोचिंग आने जाने वाली छात्राओ में से एक छात्रा अशिक मिजाज युवक ने छेड़छाड़ी कर दी। जब छात्रा ने अपने भाई को बुलाया जो अशिक और उसके साथियो ने भाई की मारपीट कर दी। पुलिस ने इस सडक़ छाप आशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोलारस खैमरिया नगर में सेसई की छात्राए कोचिंग पढने आती थी। इन छात्राओ को प्रतिदिन कोलारस के युवक छेडख़ानी करते थे। आज इन्ही छात्राओ में एक छात्रा रजनी के साथ कोलारस के एक सडक़ छाप आशिक भानु पराशर पुत्र अन्ना पराशर निवासी खेमरिया मोल्ला के छेडख़ानी कर दी।
सभी छात्राओ ने इस सडक़ छाप आशिक का विरोध किया और छात्रा रजनी ने अपने भाई को बुला लिया तो इन इस आशिक और उसके साथियो ने रजनी के भाई के साथ भी मारपीट कर दी।
बताया गया है कि सभी अक्राशित छात्राओ ने थाने पहुंचकर इस आशिक की शिकायत कर दी। पुलिस ने तत्काल इस सडक़छाप मजनू को उठाकर बंद कर दिया और उस पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।