शिवपुरी। टेकरी गली के पास स्थित निगम गली में जीर्णशीर्ण बिजली का ख बा कभी भी गंभीर हादसे को जन्म दे सकता है। ख बा पूरी तरह गल चुका है और गिरने की कगार पर है, लेकिन बिजली अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है और यह कहकर किनारा कर रहे हैं कि उनके भण्डार में बिजली का खंबा नहीं है।
मोहल्ले वालों ने अवश्य दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए रस्सी की डोरी से ख बे को बांधने का प्रयास किया है लेकिन कभी भी तेज आंधी तूफान इस ख बे को जड़ से उखाडक़र जमीन में पटक सकती है और इससे फैले बिजली के करंट से गंभीर हादसा संभावित है।
स्थानीय निवासी बताते हैं कि उन्होंने खंबे को बदलने के लिए जब बिजली अधिकारियों से निवेदन किया तो ख बे के पास ही नया गड्डा खोद दिया गया और कहा कि एक दो दिन में नया ख बा लगा दिया जाएगा। इस बात को एक महिने के लगभग हो चुका है, लेकिन नया ख बा नहीं लगा। बिजली अधिकारी अब कह रहे हैं कि उनके पास नया ख बा नहीं है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।