पोहरी मार्केटिंग संस्था का चुनाव आज

Updesh Awasthee
0
पोहरी। जिले की पोहरी एवं बैराड़ तहसील में कृषकों को उर्वरक वितरण एवं समर्थन मूल्य पर शासकीय दर पर उपज खरीदी एवं सार्वजनिक विवरण प्रणाली के तहत शासकीय उचित  मूल्य की दुकानों का संचालन करने बाली विपणन एवं प्रक्रिया सहकारी संस्था मर्यादित पोहरी मार्केटिंग के संस्था अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया 25 मई को संस्था कार्यालय लालकोठी के पास पोहरी में संपन्न होगी। 

उक्त जानकारी देते हुये प्रबंधक एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी मनीष द्वारा बताया गया है की म.प्र. सहकारी निर्वाचन अभिकरण भोपाल के आदेशानुशार उक्त संस्था के निर्वाचन अधिकारी श्री ए.के.पाराशर वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक द्वारा संस्था के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष सहित शीर्ष सहकारी संस्थाओं और पोहरी एवं बैराड़ कृषि उपज मंडी में अपने प्रतिनिधि भेजने हेतु  दोपहर 1 बजे से 4 बजे  तक निर्वाचन संपन्न कराए जाएगें उक्त निर्वाचन में कई प्रत्याशी एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि  तथा दल अपने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जोर अजमाईश करेंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!