पार्षद पति के पर मामला दर्ज कराने एसपी ऑफिस पहुॅचे भाजपा के पार्षद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगर पालिका परिषद शिवपुरी के परिषद स मेलन में अनाधिकृत रूप प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा डालने एवं पार्षदों से अभद्र व्यवहार करने वाले वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद पति मदन देशवारी  के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग को लेकर पार्षदों ने पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी को एक ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन की प्रति मु यमंत्री, गृहमंत्री, उद्योग मंत्री, प्रभारी मंत्री, पुलिस महानिदेशक, आईजी ग्वालियर, जिलाधीश शिवपुरी, मु य नगर पालिका अधिकारी, अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुरी को भेजी गई हैं।

पुलिस अधीक्षक को दिए गए ज्ञापन में बताया है कि दिनांक 24 मार्च 2016 को नगर पालिका परिषद शिवपुरी के स मेलन आयोजित किया जा रहा था। जिसमें शहर विकास, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता, सहित विभिन्न मुददों पर चर्र्चा चल रही थी। तभी वार्ड क्रमांक 30 की पार्षद बैजयंती शाक्य का पति मदन देशबारी नशे में धुत्त होकर अनाधिकृत रूप से स मेलन हॉल में प्रवेश कर। 

परिषद की गरिमा भंग करते हुए चर्चा कार्य में बाधा डालने लगा एवं पार्षदों से अभद्र व्यवहार करते हुए गालीगलौंच करने लगा। मदन देशवारी को भाजपा पार्षदों ने इस तरह का व्यवहार करने से रोका तथा बाहर जाने के लिए कहा काफी जद्दोजहद के बाद उसे बाहर किया। स मेलन में अनाधिकृत रूप से घुसकर शासकीय कार्य में बाधा गरिमा भंग करने के आरोप में मामला पंजीबद्ध करने की मांग वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद भानू दुबे, पार्षद गौरव चौबे, सुरेन्द्र रजक, हरिओम नरवरिया, श्रीमती किरण नीरज खटीक, श्रीमती रेखा परिहार, केपी परमार, विजय खन्ना, लालजी आदिवासी, बलवीर सिंह यादव, अरूण पंडित, विजय खन्ना, विष्णु राठौर, अनिल बघेल आदि पार्षद शामिल थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!