क्लैट परीक्षा में शिवपुरी जिले में टॉपर रही प्रज्ञा, करैरा की प्रज्ञा ने पाई 526 वीं रैंक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सोमवार को क्लैट के घोषित परीक्षा परिणामों में शिवपुरी जिले से करैरा की रहने वाली प्रज्ञा गुप्ता जिले में प्रथम रहीं। क्लैट परीक्षा में जिले के प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली प्रज्ञा गुप्ता का कहना है कि छोटी-छोटी टिप्सों से सफलता प्राप्त की जा सकती है। 

उनका कहना है कि वे प्रतिदिन 8 से 14 घंटों तक पढ़ाई करती थी और हर विषय को उन्होंने सूक्ष्मता के साथ अध्ययन किया है। प्रज्ञा का कहना है कि ऑल इंडिया रैंकिंग उन्हें 526 वीं स्थान मिला और फीमेल वर्ग में उनकी रैंक 501 रही। उन्होंने अपने अंकों का हवाला देते हुए बताया कि उन्हें 146.75 अंक प्राप्त हुए। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देती हैं। 

गौरतलब है कि प्रज्ञा गुप्ता करैरा के प्रतिष्ठित चिकित्सक सुनील गुप्ता की सुपुत्री हैं और प्रज्ञा की मां भी चिकित्सा सेवा में हैं। उनकी इस सफलता पर उनके ईष्टमित्रों, शुभचिंतकों एवं रिश्तेदारों ने बधाई दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!