शिवपुरी। आम आदमी पार्टी जिला शिवपुरी द्वारा जमीनी स्तर से कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने के लिए आए दिन कार्यशालाऐं, महासदस्यता अभियान और अब समय-समय पर पार्टी की गतिविधियों को जानने के लिए रिव्यू मीटिंगों का आयोजन आगामी 26 से 28 मई 2016 तक किया जा रहा है।
आप पार्टी के जिला संयोजक एड. पीयूष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी समय में मप्र में विधानसभा चुनाव होना है इसके लिए आप पार्टी मजबूती के साथ जमीनी स्तर से जुडक़र प्रदेश में परिपक्व हो इसके लिए समय-समय पर पार्टी के आदेशानुसार कार्य किए जाते है।
इसी क्रम में अभी महासदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें हजारों लोगों ने आप पार्टी से जुडक़र पार्टी को मजबूत बनाने का संकल्प लिया, इसके अलावा कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं को राजनीतिक ज्ञान का आभास कराया जाता है साथ ही इन सभी गतिविधियों के संचालन, उसकी व्यापक तैयारियां एवं होने वाले कार्यक्रमो की संकलित जानकारी को लेकर रिव्यू मीटिंगों का आयोजन किया जाता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।