शिवपुरी। शहर के तुलसी नगर में रहने वाले एक पागल प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड की सगाई किसी दूसरी जगह हो जाने पर फर्जी मैरिज सर्टीफिकेट बनाकर गर्लफ्रेंड की ससुराल भेज दिया। यह सर्टिफिकेट सुसराल पहुचने पर हंगामा मच गया। और ससुरालियो ने युवती से शादी करने का मना कर दिया।
जानकारी के अनुसार सुरभि पुत्री राजाराम शाक्य परिवर्र्तित नाम उम्र 22 वर्र्ष निवासी कमलागंज की सगाई कोटा राजस्थान में तय हुई। जुलार्ई में उक्त युवती की शादी तय हुर्ई तभी आरोपी चन्द्रशेखर राठौर निवासी तुलसी नगर ने ससुराल में एक स्टाम पर फर्जी तरीके से मैरिज सर्टीफिकेट बनाकर युवती की ससुराल कोटा भेज दिया।
यह कागज का टूकडा पहुचते ही युवती की ससुराल में हंगामा मच गया और जिससे युवती की शादी टूट गई। पुलिस में इस बात की शिकायत युवती ने एक मई को की जिसमें डीएसपी महिला प्रकोष्ठ द्वारा जांच उपरांत आरोपी चन्द्रशेखर राठौर के खिलाफ धारा 420,468,469,471 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।