शिवपुरी स्टेशन पर मिली पिछोर के सिपाही की लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर पिछोर थाने में पदस्थ आरक्षक की लाश संदिग्ध परिस्थतियों में मिली है। बताया जा रहा है कि उक्त आरक्षक काफी दिनों से बीमार था और आज ही छुट्टी लेकर अपने गांव जा रहा था। 

जानकारी के अनुसार पिछोर थाने पदस्थ आरक्षक पवन शर्मा पिछले कई दिनो से पीलिया से पीडि़त था। उसका ईलाज भी चल रहा था। बताया गया है कि आज वह छुट्टी लेकर अपने गांव यूपी वापस जा रहा था। दोपहर को पिछोर से शिवपुरी आया था।

रात 8 बजे रेलवे कर्मचारियों को एक लाश दिखी उन्होने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लाश की पहचान आरक्षक पवन शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने पंचनामा बनाकर पवन की परिजनों को सूचित कर दिया है। और पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है कि पवन की मौत बीमारी से हुई या और किसी कारण से।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!