शिवपुरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की हाईस्कूल की परीक्षा में शिवपुरी के छात्र ने प्रदेश की टॉपटेन सूची में अपना नाम दर्ज कराकर विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया हैं।
प्रदेश की टॉपटेन सूची में दसवां स्थान प्राप्त करने वाले इंडियन पब्लिक उ.मा.वि झींगुरा के छात्र नवीन गौड़ पुत्र सुरेश गौड़ ने 580 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय व जिले का नाम रोशन किया हैं। इसकी उपलब्धि पर विद्यालय के संचालक ओमप्रकाश कुशवाह के मार्गदर्शन में यह उच्च स्थान प्राप्त किया हैं।
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम से बातचीत करते हुए नवीन ने कहा कि इसी प्रकार मेहनत कर सभी परिक्षाओ के परिणाम ऐसे ही लाने की कोशिश आईएएस बनना चाहता है। नवीन ने बताया कि वह प्रतिदिन स्कूल के अतिरिक्त 5 घंटे पढाई करता था।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।