शिवपुरी। आज माध्यमिक शिक्षा मंडल के दसवी क्लास का रिजल्ट घोषित हुआ है। आज आए इस रिजल्ट में जिले की टॉप टेन सूची में जिले के दो छात्रों को छोड़ दिया जाए तो सभी छात्र पिछोर एवं खनियांधाना तहसील ने हाईस्कूल की परीक्षा में अपना दबदबा कायम रखा हैं।
वहीं जिले की टॉपटेन सूची में शामिल होने वालों में प्रथम प्रांजुल पुत्र उदय गुप्ता सरस्वती शिशु मंदिर ने 579 अंक प्राप्त कर जिले की टॉपटेन में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। वहीं हरीओम लोधी पुत्र कमल सिंह लोधी शासकीय मोर्डन हाईस्कूल पिछोर ने भी 579 अंक प्राप्त किये,
वहीं प्रवेश कुमार पुत्र रामगोपाल लोधी ने भी 579 अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। वहीं इंडियन पब्लिक उ.मा.वि झींगुरा की छात्रा जूली पुत्र अमर सिंह धाकड़ ने 579 अंक प्राप्त कर जिले व विद्यालय का नाम रोशन किया है।
वहीं जिले की टॉपटेन द्वितीय स्थान पर छात्रा अंशिका पुत्री मयंक प्रताप सिंह सिकरवार नंदेश्वर हाईस्कूल चेतन बाग खनियांधाना ने 577 अंक हांसिल किये हैं।
वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल पिछोर की छात्रा कु. प्राची पुत्री प्रदीप जैन ने 577 अंक प्राप्त किये, शहर के शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि क्र.1 शिवपुरी के छात्र आनंद धाकड़ पुत्र प्रहलाद धाकड़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। यह एक किसान के बेटे हैं।
वहीं शासकीय मोडल हाईस्कूल खनियांधाना के छात्र प्रवीण कुमार पुत्र रामकुमार झा ने 575 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया हैं। इन छात्र एवं छात्राओं की उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल ने उच्चअंक प्राप्त कर प्रदेश व जिले में स्थान बनान बाले छात्र एवं छात्राओं को बधाई दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।