नक्शे को लेकर विवाद: पटवारी के साथ मारपीट

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव में भूमि नक्शे को लेकर आदिवासी बस्ती में कुछ लोगों ने इकट्ठा हो पटवारी के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पटवारी मधुरमिलन पुत्र बृजेश पाठक निवासी तिवारी मोहल्ला कोलारस अपने हल्के में सर्वे कार्य कर रहे थे तभी मुबारिकपुर निवासी बहादुर आदिवासी आ धमका और पटवारी से भू नक्शे की मांग करने लगा

पटवारी ने बताया कि मैं सर्वे कार्य कर रहा हूं अभी भू नक्शा लेकर नहीं आया तो इस पर बहाुदर आदिवासी आक्रोशित हो गया और पटवारी मधुरमिलन के सर्वे के कागज फाड़ते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। 

पुलिस ने पटवारी की रिपोर्ट पर आरोपी बहादुर आदिवासी के खिलाफ भादवि की धारा 353ए 186ए 332ए 506बी का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!