सिहंस्थ से लौट रही सिंह फैमिली की गामा पर चढा ट्रक, 7 की मौत 5 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना अंतर्गत एबी रोड पर ग्राम कुल्हाडी के पास एक गामा गाडी और ट्रक में भिड़त हो जाने पर 7 लोगो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि गोरखपुर की सिंह फैमिली उज्जैन कुंभ से किराए की गाडी से वापस अपने घर लौट रही थी , घटना 12 बजे की है। 

जानकारी के अनुसार गोरखपुर से सिंहस्थ कुंभ से लौट रही फैमिली गुना की ओर से अपनी गाडी गामा क्रमांक एमपी 13- व्ही ए 1735 से आ रही थी। शिवपुरी से गुना की ओर एक ट्रक जा रहा था बताया जा रहा है कि चलते ट्रक का पहिया पंचर हो जाने से वह अनियत्रिंत हो गया। और सामने से आ रही गामा गाडी से जा टकराया। 

जानकारी आ रही है कि गामा गाडी में कुल 12 लोग सवार थे। इस दुर्घटना में गामा में सवार लोगो में 6 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई है। एक घायल ने कोलारस अस्पताल में दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि इन मृतको में 2 महिला है और 5 पुरूष है। 

जैसे ही यह घटना घटित हुई गामा गाडी में बैठे लोगो मे चीख पुकार मच गई स्थानीय ग्रामीणो ने तत्काल घायलो को गामा गाडी से बहार निकाला और अस्पताल पहुचाया। घायलो को डायल 100 से पहुचाया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!