शिवपुरी। जिले में पिछले दिनों से लगातार अज्ञात लाश मिलने का सिलसिला जारी था और इनकी पहचान न हो पाना पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। एसपी कुर्रैशी के कुशल नेतृत्व से पुलिस ने इन 5 हत्याओं के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये सभी 5 हत्याएं एक ही हत्यारे ने की है। वह भी मात्र 5-5 हजार के लिए। इस हत्यारे को आजीवन कारावास की सजा पूर्व से हो चुकी है लेकिन अब यह जमानत पर था।
आज कंट्रोल रूम आयोजित पत्रकार वार्ता में शिवपुरी एसपी मों. यूसुफ कुर्रेशी ने जिले मेें मिली लगातार 5 अज्ञात लाशों के मामले का खुलासा किया। एसपी शिवपुरी ने बताया कि लगातार मिला 5 अज्ञात लाशों के मामले को लेकर पुलिस ने तहकीकात की तो मामला सामने आया कि इन कत्लो को अंजाम एक बहरूपिया देता है। आरोपी बनमाली पुत्र प्यारेलाल उम्र 45 वर्ष गुढ़ा-गुढ़ी के नाके ग्वालियर में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता और किराया देने के लिए यह उक्त घटना को अंजाम देता था।
बताया गया है कि इस आरोपी वर्ष 2007 के दिसंबर माह में वह गॉव-गॉव जाकर मसाले बेचता था इसी दौरान उसका परिचय ग्राम टीला पहाडी थाना खनियाधाना के मुलायम पाल से हुआ था। जिसे वह 5 हजार में फैक्टी में नोकरी का लालच देकर मुंगावली ले गया एवं मुंगावली के पास गुनेरू रेलवे स्टेशन से दो किलोमीटर दूर उसने मुलायम पाल के सिर पर पत्थर पटक कर हत्या कर दी और 5 हजार रूपये जेब से निकाल कर चंपत हो गया।
आरोपी बनमाली अचरौनी थाना क्षेत्र खनियॉधाना का निवासी है और 2008 में भौरट थाना खनियाधाना में सूरज जाटव की इसी तरह से हत्या की थी। जिसपर पुलिस ने आरोपी बनमाली जोशी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहॉ कोर्ट ने इस आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उच्च न्यायलय ने इस आरोपी को बेल पर छोड़ दिया था।
इस आरोपी द्वारा 23 दिसम्बर को सड़ थाना जिगना जिला दतिया में बुद्वू केवट की हत्या कर दी थी। जिस पर 10 हजार का इनाम दतिया पुलिस ने रखा था। आरोपी ने एक हत्या जनवरी 2016 में एक अज्ञात नवयुवक को फॅसा कर नावली डैम पर ले जाकर हत्या कर दी थी।
वही ग्राम सीहोर के थाना सीहोर निवासी जीवनलाल केवट को अपने जाल में फंसा कर 31 जनवरी 2016 को शिवपुरी के रेलवे स्टेशन नोहरीकलां के पास रेल्वे ट्रेक के किनारे ले जाकर जीवनलाल की हत्या कर दी थी। जिस पर शिवपुरी पुलिस द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
आरोपी द्वारा बताया कि बैराड़ थाना क्षेत्र में भी उसने एक हत्या काण्ड़ को अंजाम दिया था। जिसकी जॉच पुलिस द्वारा की जा रही है। उक्त युवक सोची समझी रणनिति के तहत घटना को अंजाम देता था।
आरोपी बनमाली पुत्र प्यारेलाल उम्र 45 वर्ष को पकडऩे में एसडीओपी गुरूदत्त शर्मा,एसडीओपी पोहरी अशोक घनघोरिया, टीआई कोतवाली संजय मिश्रा,सिरसौद एसओ राजेन्द्र शर्मा,उपनिरीक्षक विकास यादव सहित आरक्षकों की विशेष भूमिका रही।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।