शिवपुरी। सिंहस्थ कुंभ में स्नान के दौरान लू लगने से हुए एक व्यक्ति ऋषि कुमार की मौत के बाद उसके शव को गामा गाडी में रखकर अपने घर गोरखपुर जा रहे सिंह परिवार की गाड़ी का एक्सीटेंड जिले के बदरवास थाना अंतर्गत एबी रोड के कुल्हाडी गांव में हो गया है। इस दुर्घटना में 13 लोगो में से 9 लोगो की मौत हो चुकी है और बाकी जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहे है।
जानकारी के अनुसार गतरोज गोरखपुर से सिंह परिवार के 13 लोग ट्रेन में सवार होकर उज्जैन सिंहस्थ कुंभ में स्नान करने गए हुए थे, इन 13 लोगो में महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सिंहस्थ कुंभ में स्नान के दौरान सिंह परिवार के ऋषी सिंह की लू लगने के कारण मौत हो गई थी।
ऋषी की मौत के बाद इस परिवार ने उज्जैन से ही एक गामा गाड़ी क्रमाक एमपी 13 व्ही 1735 किराये पर ली और ऋषी के शब को गाडी में रखकर वापस अपने घर गोरखपुर जा रहे थे, इनकी गाड़ी बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम कुल्हाड़ी के समीप हाईबे से गुजर रही थी उसी समय सामने से आ रहे एक चलते ट्रक का पहिया पंचर हो गया जिसके चलते ट्रक असन्तुलित हो गया और गामा से टकरा गया।
यह दुर्घटना इतनी जबरजस्त थी की गामा गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें बैठे लोगो की चीथडे-चीथेडे उड गए। इस दुर्घटना में घटना स्थल पर ही 4 लोगो की मौके पर ही मौत हो गई ।
घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने बाहन में सवार अन्य घायलो को उपचार हेतु अस्पताल भेजा जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद 5 लोगो की और मौत हो गई। जिन 9 लोगो की मौत हुई है उनमे 5 महिलाए 2 पुरुष और बच्चों में 1 लडक़ा और 1 लडक़ी शामिल है ।
यह नाम आ रहे है मृतको के
ओमप्रकाश ठाकुर,विनोद सिंह,नंदन सिंह,कृष्ण मोहन सिंह,निर्मला बाई,द्रोपती बाई,सोनू सहित दो अन्य लोगो की मरने की पुष्टि हुई है। वही इस घटना में पलक,नीतूसिंह और ड्रायवर घायल हो गए इनका ईलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।