एसपी कुर्रेशी के कार्यकाल में गिरा है जिले में क्राईम का ग्राफ, बोलते है आंकडे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी एसपी कुर्रेशी के कार्यकाल में क्राईंम का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। पिछले 2 वर्ष के आंकडो पर गौर किया जाए तो क्राईंम ग्राम में 50 प्रतिशत तक की कमी आई है।

युवा आईपीएस मोह मद यूसुफ कुर्रेशी का आज 21 मई को 1 वर्ष का कार्यकाल शिवपुरी में पूर्ण हो चुका है। एसपी कुर्रेशी के इस 1 वर्ष के कार्यकाल को लंबे समय तक याद रखा जाऐगा। और जब-जब डकैतो के इतिहास पर नजर डाली जाऐगी। तो एसपी कुर्रेशी का नाम अवश्य आऐगा। 

एसपी मोह मद यूसुफ कुर्रेशी ने चंदन.चदा गडरिया गिरौह को पनपने से पहले ही खत्म कर दिया। पुलिस ने इस गिरोह की सबसे चर्चित सदस्य डकैत चंदा गडरिया सहित  कई सदस्यो को जिंदा पकडने में और गिरौह के मुखिया डकैत चंदन गडरिया को मुठभेड में मार गिराया। 

इसके अतिरिक्त मौहरू बंजारा गिरौह का खात्मा भी एसपी युसूफ कुर्रेशी के कार्यकाल में ही हुआ है। पिछोर के बहुचर्चित मेघना हत्याकांड का खुलासा  और आज पकडे गए 5 हत्याओ के सिरियल किलर की गिर तारी भी एसपी कुर्रेशी के कुशल नेतृत्व और सफल रणनीति के कारण ही संभव हुआ है। 

पिछले 2 वर्ष के आकंडो पर गौर किया जाए तो इस एसपी कुर्रेशी के कार्यकाल में हत्या,लूट,अपहरण और बडी चोरी जैसे संगीन मामले में आधे से ज्यादा कमी आई है। 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 तक हत्या का आंकडा 21 था। वही 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 में 17 रहा। वही यह आंकडा 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 तक 13 रहा।

वही हत्या के प्रयास के मामले 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 तक 18 थे। 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 में 13 तो 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 में 11 रहे।

पैसो के लिए गए अपहरण के मामलो में 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 तक 01 थे 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 में 01 वही इस वर्ष यह आंकडा जीरो पर है। अपहरण 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 में 77 तो 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 मे 35 थे वही 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 तक यह सं या 29 पर रही।

जिले में 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 तक बलवा 18 थे । वही 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015  तक बडक़र 31 हो गई थी। वही 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 में यह सं या 08 पर आ गई। जिले में बलात्कार के आकडों पर गौर करें तो 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2015 में 43 तो 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2015 में 41 वही 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 में यह आंकडे 38 पर रहे।

डकैती में 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 में 01 तो 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 में यह आकड़ा निल रहा वही 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 में निल रहा। जिले में लूट की घटना 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 में 13 तो 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 में 06 वही 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 में 06 रही 

बडी चोरियों के मामले पर नजर डाली जाए तो 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 में 71 तो 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 में 60 तो 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 में 48 पर रहा। छोटी चोरी जिले में 1 जनवरी 2014 से 30 अप्रेल 2014 मे 49 तो 1 जनवरी 2015 से 30 अप्रेल 2015 में 42 रही वही 1 जनवरी 2016 से 30 अप्रेल 2016 में 28 रही।

कुल मिलाकर आंकडो पर गौर किया जाए तो पिछले 2 वर्षो की तुलना में आपराधिक घटनाओ में निरंतर कमी आई है। इस मामले में एसपी कुर्रेशी का कहना है कि यह सब सही दिशा की पुलिसिंग का नतीजा है और जनसंवाद कार्यक्रमो से जनमानस ने भी पुलिस का सहयोग किया है। जिससे कई घटनाए होते-होते बच गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!