शिवपुरी। ये शहर इंतहा के स्तर पर पेयजल संकट से जूझ रहा है। आपको याद होगा लोकसभा चुनाव के दौरान नरेंद्र मोदी ने अपनी सभा में भी जलसंकट का जिक्र किया था और वादा किया था कि यदि उन्हें अवसर मिला तो वह वर्षों पुराने इस जलसंकट से मुक्ति दिलाएंगे।
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम आपसे अपील करता है। कृपया मोदीजी को अपने कष्टों का विवरण बताइए। उन्हें उनका वचन याद दिलाइए। मोदीजी ने खुद नागरिकों से अपील की है। आप 1800-11-7800 पर कॉल कर सकते हैं। यह टोलफ्री नंबर है। आपका कोई बिल नहीं आऐगा परंतु यकीन मानिए यदि प्रत्येक पाठक ने फोन पर अपना कष्ट दर्ज कराया और मोदीजी को उनका वचन याद दिलाया एवं आगे 3 नागरिकों से भी ऐसा ही करने का आग्रह किया तो सिंध का पानी सुपरफास्ट स्पीड से शिवपुरी तक चला आएगा।
फोन उठाइए, 1800-11-7800 घुमाइए और मोदीजी को अपने मन की बात बताइए। इस नंबर पर केवल 21 मई तक फोन किया जा सकता है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।