टपरिया में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झाड़ेल के ही एक युवक ने टपरिया में घुसकर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कृत्य करने का प्रयास किया। जब बालिका चिल्लाई आरोपी वहां से भाग खड़ा हुआ। 

जानकारी के अनुसार ग्राम झाड़ेल थाना बदरवास निवासी प्रीति पुत्री दयाराम भील उम्र 14 वर्ष अपनी टपरिया में अकेली थी। माँ खेत पर काम करने गर्ई हुई थी गांव का ही एक युवक परमाल जाटव वहां आ गया और बालिका को अकेला देखकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।

जब इस बात का विरोध बालिका चिल्लार्ई तो परमाल वहां से भाग खड़ा हुआ। इस बात की शिकायत बालिका के परिजनों ने बदरवास थाने में पहुंचकर की जिस पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354 का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!