पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम आंकुर्सी के भरकावर मंदिर भी इन दिनों दबंगों के आतंक से अछूता नहीं रहा है, एक व्यक्ति द्वारा सिध्द क्षेत्र के हनुमान मंदिर मेें ताला जड दिया, जिसकी शिकायत पोहरी थाने में भी की गई परंतु पुलिस भी ताला नहीं खुलबा पा रही है।
जानकारी के अनुसार पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम आंकुर्सी के नजदीक सिध्द स्थान पर हनुमान जी का मंदिर है जिसमें आंकुर्सी, जामखो, कपराना, झिरी, बलरामपुर आदि गांव के लोगों की आस्था है परंतु आजकल हनुमानजी के मंदिर पर भी दबंग दिलीप पुत्र लीलाधर शर्मा निवासी बरगंवा ने आकर ताला जड़ दिया एवं मंदिर पर अपना हक जता रहा है और मंदिर में वर्शों से पूजा कर रहे मंगलदास महाराज को भगा दिया।
जब आंकुर्सी एवं आसपास के ग्रामवासियों को सूचना मिली तो वह एकत्रित होकर पोहरी थाने में आवेदन देकर मंदिर का ताला खुलवाने की गुहार लगाई पर खबर लिखे जाने तक मंदिर का ताला नहीं खुलवाया गया।
पिछले तीन दिनों से मंदिर में ताला पडा हुआ है और भगवान भी दबंग से चंगुल से आजाद नहीं हो पाये हैं तीन दिन से मंदिर में भगवान की पूजा भी नहीं हो सकी है। आवेदन देने के बाद पोहरी थाना पुलिस ने कोई कार्यवाही न करते हुए इस मामले में षिथिलता बरती है जिसके कारण तीन दिनों से ताला भी नहीं खोला जा सका है।
इनका क्या कहना है
मंदिर में दिलीप शर्मा ने ताला लगा दिया है और मुझे बाहर निकल दिया में वर्षो से मंदिर की पूजा कर रहा था और आज 3 दिनों से मंदिर की पूजा नही हुई
मंगल दास महाराज
मंदिर के पुजारी भरकाबर (अकुर्सी)

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।