श्रद्धांजलि: दाऊ हनुमंत सिंह की पुण्यतिथि पर वाटर हार्वेस्टिंग का लिया संकल्प

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पूर्व कृषि, संचाई एवं वन मंत्री स्व. दाऊ हनुमंत सिंह की 7वीं पुण्यतिथि पर प्रेस क्लब द्वारा जल संग्रह क्षेत्र विस्तार में भूमिका विषय को लेकर परिचर्चा का आयोजन स्थानीय निज निवास पंचवटी झांसी रोड़ पर किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब संरक्षक प्रमोद गर्ग ने की जबकि प्रेस क्लब अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले एवं महासचिव मुकेश जैन द्वारा प्रेस क्लब शिवपुरी के सानिध्य में कार्यक्रम का आयेाजन किया गया। इस मौके पर दिवंगत नेता स्व.दाऊ हनुमंत सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिचर्चा में मौजूद वक्ताओं ने विस्तृत चर्चा की। 

इस दौरान स्व.दाऊ हनुमंत सिंह के पुत्र ज्येष्ठ पुत्र बलभद्र सिंह, विजय सिंह चौहान, अशोक सिंह चौहान एवं धर्मेन्द्र सिंह ने अपने पूज्यनीय पिता के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विधायक पोहरी प्रहलाद भारती ने दाऊ हनुमंत सिंह को सिंचाई, कृषि एवं वन मंत्री के दौरान किए गए कार्यों को सराहा और उनसे सीख लेने की बात कही। 

वक्ताओं ने परिचर्चा में की जल संग्रह पर चर्चा
पूर्व विधायक हरिबल्लभ शुक्ला ने स्व.दाऊ हनुमंत सिंह को अजातशत्रु बताया और उनके किए गए कार्यों को जनहितैषी बताया। पूर्व विधायक गणेश गौतम ने दाऊ हनुमंत सिंह के सिंचाई मंत्री के दौरान अपने अनु ावों को इसश्रद्धांजलि सभा में बांटा और पेयजल संरचना को लेकर महती जानकारी प्रदान की। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रेस क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव ने अपने संबोधन में नीतिगत बदलाव का आह्वान किया जिसमें नौकरशाही पर अंकुश लगाते हुए जनहितैषी कार्य किए जाने की बात कही क्योंकि आज देखने में आया है कि जनप्रतिनिधि पर नौकरशाही हावी है इसलिए जल संग्रह सहित अन्य कार्य नहीं हो पाते इसमें नीतिगत बदलाव आवश्यक है। 

दाऊ हनुमंत सिंह से प्रेरित होकर लिया संकल्प करेंगें वाटर हार्वेस्टिंग और पौधरोपण
इसके अलावा अन्य वक्ताओं में विधायक करैरा श्रीमती शकुन्तला खटीक, करैरा नगर परिषद के अध्यक्ष कोमल साहू, नपाध्यक्ष शिवपुरी मुन्ना लाल कुशवाह, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा अन्नी, एकता परिषद के संयोजक रामप्रकाश शर्मा, सर्व ब्राह्मण महासभा के प्रदेश संयोजक रामजी व्यास, शहरकाजी कुतुबुद्दीन अहमद सिदद्ीकी, पूर्व विधायक माखन लाल राठौर सहित पत्रकार और शहर गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!