शिवपुरी। बीती रात्रि माधव चौक हनुमान मंदिर के सामने से गुजर रही एक मारूति 800 कार में अचानक आग लग गई। घटना होते देख वहां अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और वहां से भाग गए। इस घटना में कार में सवार दपंति बाल-बाल बच गए।
कुछ लोगों ने हिम्मत कर आग पर पानी डाला और दम्पंति को कार से बाहर निकाला। इसके बाद फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाया। सूचना पाते पुलिस भी घटना स्थल पर आ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम में कार्यरत अमोल नागले अपनी पत्नि और अपने बच्चे के साथ मारूति 800 कार में सवार होकर सब्जी मंडी से होते हुए माधव चौक की ओर आ रहे थे।
रात्रि करीब 8 बजे जैसे ही उनकी कार हनुमान मंदिर के सामने पहुंची तो अचानक कार में आग लग गई और देखते ही देखते कार का अगला हिस्सा धधकने लगा। अचानक हुए इस हादसे से बाजार में अफरा तफरी मच गर्ई और दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दौड़ लगा दी।
इस दौरान कार में बैठे पति-पत्नि और उनका बच्चा कार में फंसे रहे कुछ लोगों ने हिम्मत कर वहां के दुकानदारों के यहां से पानी भरकर कार पर डाला और आग को बुझाने का प्रयास किया।
इसी बीच कार चला रहे अमोल नागले ने कार के दरबाजे में धक्का दिया तो दरबाजा खुल गया और उन्होंने तुरंत ही अपनी पत्नि और बच्चे को कार से उतरने के लिए कहा वहीं दूसरी ओर से एक युवक ने कार का दरबाजा खोल कर श्री नागले को कार से निकाल लिया।
पानी डालने से आग की लपटें तो बंद हो गई, लेकिन अंदर ही अंदर स्पार्किंग होती रही। कुछ देर पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार को धक्का देकर सहायता केन्द्र के पास ले गए जहां फायर बिग्रेड के आने पर उसमें पानी डाला जिससे चिंगारियां शांत हुई और कार को लॉक कर शिवपुरी होटल के सामने रख दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा घटना को देखने के लिए लगा रहा। जिससे यातायात भी बाधित हो गया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।