खूबत घाटी बनी मौत की घाटी: 12 घंटे में 3 हादसे, 1 की मौत और 38 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला मुख्यालय से लगभग 15 किमी. दूर एबी रोड़ पर स्थित खूबत घाटी कल दुर्घटनाओं का सबव बन गई है। कल रात से आज सुबह तक हुई 3 सडक़ दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 38 लोग घायल हो गए है। 

पहली दुर्घटना खूबत घाटी पर कल शाम उस समय घटित हुई जब अज्ञात ट्रक ने दो मोटरसाइकिलों में टक्कर मारी। टक्कर इतनी जबर्र्दस्त थी कि मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग सडक़ से 15 फीट नीचे खाई में गिर गए जिनमें से एक युवक मुकेश पुत्र रमेश जोगी उम्र 28 वर्ष निवासी गौशाला  की मौत हो गई और 4 युवक सोनू, सोनपाल कुशवाह, सुरेन्द्र बाथम और विनोद बाथम गंभीर रूप से घायल हो गए। 

दूसरी दुर्घटना उसी स्थान पर रात्रि में घटित हुई जब ग्वालियर से उज्जैन जा रही श्रद्धालुओं से भरी अशोका बस क्रमांक यूपी 86 बी 9192 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए जिनमें कोतवाली में पदस्थ रामकुमार तोमर के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं। 

दुर्घटनाओं का सिलसिला यहीं नहीं थमा। सुबह खूबत घाटी पर उज्जैन से लौट रहे श्रद्धालुओं की बुलेरों पेड़ से टकरा गई जिससे कार में सवार ग्वालियर के रविन्द्र त्रिपाठी और उनकी पत्नि व दो बच्चे घायल हो गए। उक्त सभी उज्जैन महाकुंभ से लौटकर ग्वालियर जा रहे थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!