फिर जलसंकट बना मौत का कारण, बालक कुए में गिरा, मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुरानी शिवपुरी में बड़ा लुहारपुरा के बड़े कुआ में आज सुबह एक नौ वर्षीय बालक आदिल पुत्र सरीफ खां पानी भरते समय पैर फिसल गया। जिससे वह कुए में गिर गया। 

कुए में गिरते समय पहले उसका सिर कुए में लगे एक तीर से टकराया। वह चोट शायद उसकी मृत्यु का कारण बनी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बालक को कुए से निकाला और उसके शव को पीएम हाउस ले गए। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:30 बजे  गणेश गली में रहने वाला 9 वर्षीय बालक आदिल अपनी बुआ के साथ कुआ पर पानी भरने के लिए गया था। उसकी बुआ जब कुए से पानी भर रही थी तभी पीछे से आदिल भी रस्सी खींच रहा था। 

तभी अचानक आदिल का पैर फिसल गया और वह कुए में गिर गया। गिरते समय आदिल का सिर कुए में लगे पत्थर के तीर पर लगा जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गर्ई और वह बेहोशी की हालत में पानी में डूब गया। 

जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना उसकी बुआ ने देखी लेकिन उसे बचाने के लिए वह कुछ नहीं कर सकी। उसने तुरंत ही आसपास के लोगों और अपने परिजनों को मौके पर बुलाया और देखते ही देखते वहां भीड़ लग गई। सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस वहां पहुंची और बालक के शव को कुए से निकाला गया।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!