शिवपुरी। शिवपुरी दिनारा थाना पुलिस ने बीती रात्रि बालाजी क्रेशर के पीछे से दिनारा के पूर्व सरपंच भानू यादव के यहां डकैती डालने की योजना बनाते हुए चार बदमाशों को गिर तार कर लिया। बदमाशों के पास से पुलिस ने एक ऐस्टीम कार चार 315 बोर के कट्टे, 7 जिंदा राउण्ड और एक लोहे की रॉड़ बरामद की है।
पकड़े गए बदमाश दतिया जिले के जिगना थाने में लूट के मामले में भी आरोपी है और वह उत्तर प्रदेश सहित एबी रोड़ पर डीजलों के वाहनों को भी लूटने का कार्य करते थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी क्रेशर के पीछे कुछ हथियारबंद बदमाश हथियारों के साथ देखे गए है। इस सूचना पर उन्होंने करैरा एसडीओपी चन्द्रभान सिंह रघुवंशी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
जिस पर श्री रघुवंशी ने दिनारा थाना प्रभारी राजाराम तिवारी को मौके पर दविश देने के लिए कहा श्री तिवारी ने तुरंत ही एक टीम का गठन कर घटना स्थल पर पहुंचे जहां पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया जिनमें से पुलिस ने चार बदमाशों को पकडऩे में सफलता हांसिल की जबकि एक बदमाश भागने में सफल हो गया।
पुलिस ने बदमाशों के पास से एक कार क्रमांक एमपी 13 डी 4557 व 3 चाबी एक टायर लीवर सहित चार कट्टे जिंदा राउण्ड व लोहे की रॉड बरामद कर ली। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने ने पुलिस को बताया कि वह दिनारा में रहने वाले पूर्व सरपंच भानू यादव के यहां डकैती डालने की योजना तैयार कर रहे थे।
बदमाशों ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व दतिया जिले के जिगना में एक लूट की घटना को भी अंजाम दिया था और वह हाईवे पर डीजल के वाहनों को भी लूटते थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।