झोंपड़ी में लगी आग गृहस्थी का सामान जलकर हुआ खाक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम भैसासुर गांव में  ग्रामीण की झोपड़ी मैं आग लग जाने से गृहस्थी का सामान खाक हो गया। इस बात की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल अमोला थाने को जिस पर फायर बिग्रेड माध्यम को सूचना की तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। 

जानकारी के अनुसार  भैंसापुर गांव के दीपक पुत्र मुन्ना लाल जाटव की झोपड़ी मैं सुबह 4 बजे अचानक आग भडक़ गई जिसमें झोपड़ी के अंदर रखा गृहस्थी का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया। इस सामान कीमत लगभग 70 हजार रूपए आंकी जा रही है। 

बताया गया है कि घटना के समय परिवार के लोग झोपड़ी के बाहर सो रहे थे दीपक की पत्नी किरण की उस  समय आख खुली तो अपनी झोपड़ी में आग लगी देखी तो चिल्लाई आसपास के लोगों ने जब तक आग बुझाई तब तक के झोपड़ी और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया मौके पर पहुंचे राजस्व वह पुलिस विभाग ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!