शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डामरोन में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम डामरोन में गांव के समीप सडक़ के किनारे मनोहर योगी उम्र 28 वर्ष की मृत अवस्था में लाश पड़ी मिली। जिस पर राहगीरों मनोहर के परिजनों को सूचना दी। जिस पर परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर हत्या की आशंका जाहिर की है।
बताया गया है कि उक्त युवक शराब पीने का आदि था और संभवत: शराब पीने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने मर्र्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।