शिवपुरी। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्र्गत माधव नगर कॉलोनी में निवासरत महिला उसके पड़ौसियों ने घर में घुसकर कूट दिया। जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार दीपक शर्र्मा पुत्र राधाकृष्ण शर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी माधव नगर का पास में ही रहने वाले गजराज सिंह रावत से किसी बात को लेकर मुंहबाद हो गया।
दीपक इस मुंहबाद के बाद घर से बाजार चला गया तभी आरोपी गजराज सिंह रावत ने दीपक की पत्नि पूनम शर्मा को बाहर बुलाकर उसके साथ बदतमीजी करते हुए अश्लील गालियां देने लगा। उसके साथ दीपक सेंगर की माँ भी आ गर्ई जब पूनम शर्मा ने इस बात का विरोध किया तो गजराज सिंह रावत अपनी बंदूक लेकर आ गया जिसे देखकर पूनम अपने घर में चली गई।
आरोपी गजराज सिंह रावत और दीपक सेंगर की माँ पूनम शर्र्मा के घर में घुस आई। और बंदूक के बंटों और डंडों से पूनम की जमकर कुटार्ई कर दी। पुलिस ने फरियादी दीपक शर्मा पुत्र राधाकृष्ण शर्मा की रिपोर्ट पर आरोपी गजराज सिंह रावत और दीपक सेंगर की माँ के खिलाफ धारा 452, 323, 294, 506,34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।