शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत बैराड़ कस्बे के वार्ड न बर 14 में निवासी एक 20 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। जिसे उपचार के लिए उप स्वास्थ केन्द्र बैराड़ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बैराड़ के वार्ड नंबर 14 के निवासी दरबार पुत्र कमरलाल बंजारा उम्र 20 ने अपने घर पर अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।