शिवपुरी। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं षिवपुरी-गुना के लोकसभा सांसद श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अन्तर्गत नई पांच सडक़ें स्वीकृत कराई हैं। यह जानकारी जिला कांग्रेस सोसल मीडिया प्रभारी ओ.पी. भार्गव ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
ज्ञात रहे इन सडक़ों के लिए संगेष्वर, पिपरौदाबुजुर्ग, उन्हाई, मितौजीखुर्द, अटारा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने मांग की थी जिसपर कांग्रेस विधायक रामसिंह यादव द्वारा अनुषंसा कर श्रीमंत सिंधिया को मांगपत्र सौंपा गया था जिसपर श्रीमंत सिंधिया द्वारा आज 7 करोड़ 3 लाख रूपये की नई पांच सडक़ों को स्वीकृति दिलवाई है।
विज्ञप्ति में श्री भार्गव ने बताया कि देहरदा से ईसागढ़ रोड से संगेष्वर ल बाई 3.70 किमी लागत 180.36 लाख, देहरदा ईसागढ़ रोड से पिपरौदा बुजुर्ग ल बाई 2.8 किमी लागत 169.20 लाख, लेवा से उन्हाई ल बाई 1.90 लागत 100.59 लाख, कोटा रोड से मितौजीखुर्द ल बाई 4.20 किमी लागत 202.92 लाख, कोटा रोड से अटारा ल बाई 1.20 किमी लागत 49.87 लाख रूपये की स्वीकृति दिलवाई हैं।
इन सडक़ों के बनने से कोलारस विधानसभा क्षेत्र के तीन दर्जन से अधिक गांव के लोगों की आवागमन की परेषानी से निजात मिलेगी। इन सडक़ों की स्वीकृति की खबर सुनते ही क्षेत्रीय गांववासियों एवं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।