शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम टोड़ा में एक 45 वर्षीय महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसे लेकर महिला के मायके बालों ने थाने पहुंचकर भूखे रखने का आरोप लगाया हैं।
जानकारी के अनुसार टोड़ा गांव के निवासी लंखू सैन की पत्नि कौशल्या सैन उम्र 45 वर्ष को कल शाम उल्टी दस्त हो गए थे। जिसके कारण आज सुबह उस महिला की मौत हो गई। इसको लेकर महिला के मायके पक्ष के लोग पुलिस थाना बैराड़ में पहुंच और ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया है कि उक्त महिला को पिछले दस साल से परेशान किया जा रहा था।
उसे भूखा रखा जाता था। जिसके कारण उसकी हालत अत्यंत दयनीय हो गई। जिससे महिला की मौत हो गई। पुलिस ने प्रथम दृष्टया इस मामले को साधारण मौत मानते हुए मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।