ससुर बोला: बच्चा चाहिए तो मुझसे संबंध बना ले

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के फिजीकल चौकी क्षेत्र के शांति नगर में एक महिला के साथ उसी के ससुर ने छेड़छाड़ कर दी महिला ने कोतवाली पहुॅच कर शिकायत दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार नरवर निवासी रिचा सक्सेना उम्र 32 वर्ष परिवर्तित नाम की शादी 2005 में शांति नगर निवासी रितेश पुत्र प्रमोद सक्सेना के साथ बड़ी धूम-धाम के साथ की लेकिन शादी के दस साल बाद भी कोई बच्चा पैदा नही हुआ। जिसको लेकर सास साधना, ननद अनुराधा और ससुर प्रमोद प्रताणित करने लगें। जिसे लेकर रिचा बहुत परेशान रहने लगी।  

ससुराल बाले अक्सर बच्चे पैदा न होने पर ताने मारते है। 16 मई 2016 को घर पर कोई नही था तभी ससुर रिचा के कमरे में आ गया और कहने लगा कि तू मुझसे संबंध बना ले जिससे बच्चा पैदा हो जायेगा तो कोई ताने नही मारेगा। जब रिचा ने विरोध किया तो ससुर प्रमोद ने अपनी ही बहु के साथ अश्लील छेड़छाड़ कर कर दी।

महिला ने इस बात की शिकायत कोतवाली में आकर दर्ज कराई जहॉ पुलिस ने रिचा की रिर्पोट पर आरोपी पति रीतेश सास साधना ननद अनुराधा और ससुर प्रमोद सक्सेना के खिलाफ धारा 498ए,354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!