अध्यक्ष के खेतों में ड्यूटी कर रहा है पेयजल के लिए आया सरकारी टेंकर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शिवपुरी जिले की बैराड़ नगर पंचायत द्वारा वार्डों में भले ही विकास कार्य नहीं कराये जा रहे हों लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा अपना विकास करने की दृष्टि से शासकीय मशीनरी का खुले स्वयं के खेतों में उपयोग किया जा रहा हैं। 

यह ट्रेक्टर नगर पंचायत नगर में पानी की समस्या को देखते हुए टेंकर और प्रधान मंत्री बहु उद्देश्यीय योजना स्वच्छता अभियान के लिए खरीदा गया था। जिसका दुरूपयोग करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अपने खेतों में जुताई कर उसका उपयोग कर रहे हैं। 

बताया गया है कि बैराड़ नगर के वर्तमान अध्यक्ष सुशीला दौलत सिंह रावत अपनी दबंगई के चलते बैराड़ नगर पंचायत के शासकीय मशीनरी का जमकर दुरूपयोग कर रहे हैं। जनता पानी की लिए त्राहि-त्राहि कर रही है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष अपने खेतों में शासकीय ट्रेक्टर से हेरो बंाध कर जुताई करने में लगे हुए हैं। 

बैसे तो प्रारंभ से यह अध्यक्ष सुर्खियों में रहे हैं। चाहे वह मामला भर्ती प्रक्रिया का हो या टेंडर प्रक्रिया का लेकिन नगर पंचायत अध्यक्ष शासकीय योजना पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!