शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा कस्बे में निवासरत एक बुर्जुग अपने घर के पास ही स्थित बैंक से पैसे निकालकर ला रहे थे तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने मैला डालकर 1 लाख 70 हजार रूपये ले उड़ा। पुलिस मामले की जॉच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्र तिवारी उम्र 70 वर्ष निवासी सनोरा हाल निवासी दिनारा बैंक से एक लाख सत्तर हजार रुपये निकाल कर डॉ त्रिपाठी के बगल में बने अपने मकान के गेट पर पसीना सुखाने बैठ गये। जब उठे तो पैसों से भरा बैग बहॅा से गायब हो गया।
बताया गया है कि इन वृद्व तिवारी जी के पीछे बैंक से ही दो नाबालिग लड़का और लड़की लगे हुए थे। सं भत: इस घटना को अजंाम इन लोगो के द्वारा ही दिया गया है। सुरेश तिवारी के अनुसार जब वह बैक से निकले थे तो उनकी बाईक पर किसी ने बिस्किट का घोल डाल दिया था। लेकिन बह स्थिति को भांप नही पाये। पुलिस मामले की जॅाच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।