कार्य में लापरवाही सहायक विकास विस्तार अधिकारी निलंबित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कलेक्टर राजीव दुबे ने पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का पालन नहीं करने एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरते जाने पर एक सहायक विकास विस्तार अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिशन योजना के तहत वर्ष 2015-16 में दिए गए लक्ष्य 63 के विरूद्ध मात्र 38 प्रकरणों में ही ऋ ण वितरण किए जाने एवं इंदिरा आवास योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढेरी के 13 हितग्राहियों के द्वितीय किस्त के प्रस्ताव जनपद पंचायत शिवपुरी में प्रस्तुत नही किए जाने एवं हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को समय पर न दिए जाने का दोषी पाए जाने पर जनपद पंचायत शिवपुरी के सहायक विकास विस्तार अधिकारी  आर.के.मूंदडा को म.प्र.सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से कलेक्टर राजीव चंद्र दुबे ने  निलंबित  कर दिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!