मारपीट के विरोध में विद्युत कर्मियों ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले विद्युत कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मारपीट की घटनाओं के विरोध में सभी इंजीनियरों ने लामबंद होकर जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा है। आरोपियों के विरूद्ध शीघ्र ही कार्यवाही करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार नरवर दिनारा क्षेत्र में पदस्थ 20 मई 2016 को कनिष्ठ यंत्री एसपी जैन एवं दिनारा के ग्राम डामरोन कला से ट्रांसफार्म उतारने गए कनिष्ठ यंत्री और लाईन मैनों पर ग्रामीणों द्वारा पथराव किया गया। जिसमें दो लाईन मैन घायल हो गए थे। उक्त घटनाओं एवं अभद्र व्यवहार से आक्रोशित होकर आज विद्युत मंडल के सभी अभियंता एवं कर्मचारी लामबंद होकर जिलाधीश के नाम एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर प्रजापति को सौंपा हैं। जिसमें आरोपियों के विरूद्ध शीघ्र ही दण्डात्मक कार्यवाही करने मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!